बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) को आप पहले भी देख चुके होंगे आपमें से कई लोग चला भी चुके होंगे लेकिन ये प्लेटिना का नया अवतार है. जिसे कंपनी प्लेटिना 110 एच गियर नाम दिया है. क्योंकि इसमें आपको अब 5 गियर मिल रहे हैं. और कंपनी का दावा है कि लॉन्ग राइड के दौरान 5वें गियर में चलाने पर आपको बेहतर माइलेज मिलता है. प्लेटिना 110 H-Gear में 115cc का Dtsi इंजन लगा है जो 8.6bhp पावर देता है. जो 5 स्पीड गियर के सहारे काम करता है जबकि पहले इसमें 4 गियर ही मिलते थे. और इस 5वें गियर को कंपनी H Gear यानी हाइवे गियर कह रही है. कंपनी का दावा है कि लॉन्ग राइड के दौरान एच गियर में आपको बेहतर माइलेज मिलेगा.from Latest News ऑटो News18 हिंदी https://ift.tt/2RO2Zfy
No comments:
Post a Comment