दक्षिण कोरिया की किआ मोटर्स (Kia Motors) ने भारत में अपनी पहली कार सेल्टॉस (Seltos) SUV से पर्दा उठा दिया है. एसयूवी के फ्रंट में किआ की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है, जिसके चारों ओर फॉक्स सिल्वर है. एसयूवी में स्लीक एलईडी हेडलैम्प और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जो इसे सिग्नेचर लुक देते हैं. इसमें नेविगेशन के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है. सेल्टॉस में कुल तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं.from Latest News ऑटो News18 हिंदी http://bit.ly/2IV0mog
No comments:
Post a Comment