कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट देश में बढ़ने वाला सबसे बड़ा सेगमेंट है. हुंडई वेन्यू एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो भारत में लॉन्च हो चुकी है. यह एसयूवी काफी फीचर्स से लैस है. इसमें सबसे खास है इसकी कनेक्टेड टेक्नोलॉजी. हुंडई ग्लोबल के इस कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का नाम है ब्लू लिंक, जो कि ऐप और सर्वर बेस्ड सर्विस है. इसमें आपका फोन गाड़ी से कनेक्टेड रहेगा. इसमें करीब 33 फीचर्स हैं और 10 फीचर्स ऐसे हैं जो सिर्फ भारत में मिलेंगे. ब्लू लिंक ऐप से गाड़ी को लॉक या अनलॉक किया जा सकता है. हुंडई वेन्यू की कीमत 6.50 लाख से 11.10 लाख रुपये है.from Latest News ऑटो News18 हिंदी http://bit.ly/2wHun57
No comments:
Post a Comment